फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nephew shoot to his uncle for land

जमीन के विवाद में चाचा को मारी गोली

Sun, 21 Aug 2016 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Nephew shoot to his uncle for land
प्रतीकात्मक तस्वीर
चिलुआताल के काजीपुर में रविवार की सुबह जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गंभीर हाल में परिवार के लोग घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। गोली सीने में लगी है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण एहतियात के तौर पर दरोगा, सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार काजीपुर गांव के रहने वाले सूर्यनाथ यादव (35) का भतीजे सोनू से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। पंचायत के बाद बंटवारा हुआ लेकिन सोनू जबरन ज्यादा जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहा था। उसने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से भी की थी। इस बीच रविवार की सुबह नौ बजे सूर्यनाथ यादव बाल कटवाने मजनूं चौराहे पर जा रहे थे। रास्ते में सोनू ने अपने तीन साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। भागने की कोशिश करने पर दौड़ाकर उनके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। गोली लगने से सूर्यनाथ जमीन पर गिर गए। गांववालों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

गांव में तनाव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी के घर धावा बोलने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के कारण दुकानदारों ने दुकान के शटर गिरा दिए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ चिलुआताल रामबिलास यादव ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। बात न मानने वाले लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे हैं सूर्यनाथ     

घायल सूर्यनाथ अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। इनके अलावा तीन बहनें हैं। गांव का पैतृक मकान छोड़कर वह सड़क किनारे बने अपने घर में रहते हैं। सूर्यनाथ के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा राज दस साल का है, जबकि बेटी रिया सात और छोटा बेटा हर्ष चार साल का है। पत्नी परमशीला इन दिनों मायके गई हैं। 


जमीन के विवाद में सूर्यनाथ को उनके भतीजे ने गोली मारी है। आरोपी और उसके साथियों की तलाश चल रही है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स लगाई गई है। सूर्यनाथ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने पीजीआई रेफर किया है। 
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed