फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder of a shopkeeper in sehjanwa

सहजनवां में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Sun, 10 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Murder of a shopkeeper in sehjanwa
हत्या
सहजनवां के चड़राव चौराहे पर शनिवार की रात बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हेलमेट लगाए बदमाश पैदल भाग निकले। इससे पूर्व 16 जून को दुकानदार के भाई पर बम से हमला हुआ था।
विज्ञापन


पाली, सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार चड़राव के रहने वाले अजय शुक्ला उर्फ गुड्डू (45) गांव के चौराहे पर किराना की दुकान चलाते थे। शनिवार की रात आठ बजे दुकान बंद करने के बाद बगल में स्थित जलपान की दुकान पर चाय पीने गए, उसी समय वहां हेलमेट लगाकर पहुंचे दो युवकों ने बातचीत के लिए अजय को रोक लिया। हालचाल पूछने के बाद एक युवक ने तमंचा सटा सीने में बाएं तरफ गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर जुटे चौराहे के लोगों ने सूचना परिवार के लोगों को दी। बेहोश अजय को लेकर परिवार के लोग रात नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गत 16 जून को अजय की दुकान पर बम फेंका गया था। घटना के समय दुकान पर उनके छोटे भाई सत्येंद्र शुक्ला थे। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया था। अजय के परिवार से उसकी दुश्मनी चलती है। इस घटना में भी उसके शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने चौराहे से दूर खड़ी थी बाइक
सहजनवां। किराना दुकानदार अजय को गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों ने चौराहे से दूर बाइक खड़ी की थी। हेलमेट लगाकर चाय की दुकान पर पहुंचने के बाद उन्होंने अजय को बातचीत के लिए रोका था। हेलमेट के कारण चाय की दुकान पर बैठे अन्य लोग उनको पहचान नहीं पाए। वारदात के बाद वह पैदल ही भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि बाइक उन्होंने चौराहे से दूर खड़ी की होगी। 

पांच साल पहले खोली थी दुकान
छह भाईयों में सबसे बड़े अजय शुक्ला मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। पांच साल पहले गांव लौटने के बाद उन्होेंने चौराहे पर किराना की दुकान खोली थी। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज, कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान सभी भाई मिलकर चलाते थे। 


'हेलमेट लगाकर पहुंचे दो बदमाशों ने चाय की दुकान के पास अजय को गोली मारी है। परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।'
 - मनोज पांडेय, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed