फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of a man during dance

डांस के दौरान विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Tue, 26 Apr 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
murder of a man during dance
मृत शरीर - फोटो : demo pic
गगहा के सिंहोड़वा में सोमवार की शाम परछावन के दौरान डांस देखने और महिलाओं की फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफहत्या, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गगहा, कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार सहरिया गांव के रहने वाले रामसूरत पाल के बेटे की बारात सोमवार को सिकरीगंज के डेहराटीकर जा रही थी। शाम पांच बजे गांव के बाहर परछावन हो रहा था। डांस देखने पहुंचे सिंहोड़वा, पासी टोला के पांच युवक मोबाइल से महिलाओं की फोटो खींचने लगे। सहरिया गांव के युवकों ने जब मना किया तो विवाद के बाद उनमें मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से सिंहोड़वा गांव के दीपनारायण पासवान के बेटे अभिषेक (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बचाव में आए साथी अनूप पासवान (16), संगेश (18), विपिन (16), भोलेनाथ (19) घायल हो गए। सहरिया गांव के दुर्गविजय यादव को भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ गगहा गिरजेश तिवारी, सीओ बांसगांव राजेश भारती फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। दीपनारायण की तहरीर पर पुलिस ने सहरिया गांव के योगेश, दुर्गविजय यादव, ऋषिकेष यादव, राजू यादव, अखिलेश यादव, मोहन यादव पर हत्या, बलवा, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।


दोनों गांव में पसरा सन्नाटा, मातम में बदली खुशी
युवक की मौत के बाद सिंहोरवा और सहरिया गांव में सन्नाटा पसर गया। दीपनारायण की बेटी का मंगलवार को गौना था, लेकिन एक दिन पहले बेटे की मौत के बाद घर में खुशियों की जगह मातम फैल गया। मारपीट में घायल दुर्गविजय यादव के बेटे का भी मंगलवार को गौना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed