फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man cought to throw the dead body of a child in medical college

नवजात का शव फेंकते परिजनों को पकड़ा

Fri, 02 Dec 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 02 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Man cought to throw the dead body of a child in medical college
मेड‌िकल कालेज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात नवजात का शव फेंकते परिजनों को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया और इसकी सूचना कॉलेज के प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने मामले की जांच के आदेश देते हुए आरोपी पति-पत्नी को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कुशीनगर के रहने वाले संतोष ने नवजात को शिशु गहन कक्ष में एडमिट कराया था। बच्चे की हालात काफी खराब थी। बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब 11:50 पर तीमारदार बच्चे का शव पीजी हॉस्टल परिसर की झाड़ियों में फेंकने जा रहे थे। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड श्रीकांत की उन पर नजर पड़ गई। श्रीकांत ने तत्काल इसकी सूचना प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र को दी। प्राचार्य नवजात शिशु गहन कक्ष पहुंचे और जांच की तो मामले में संतोष और उनकी पत्नी मीना का नाम सामने आया। गार्ड ने दोनों को पकड़ लिया। प्राचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी उसी हॉस्टल की झाड़ी में एक नवजात का शव मिला था। एक कुत्ता  शव को मुंह में दबाए कॉलेज परिसर में घूम रहा था। जानकारी मिलने पर गार्ड ने कुत्ते को दौड़ाया तो वह वार्ड की गैलरी में शव छोड़ कर भाग गया। शव फेंके जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार ने भी जांच के आदेश दिए थे। प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया की तीमारदारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed