फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man burned his wife for wine

दारू के लिए रुपये न देने पर पत्नी को जिंदा जला दिया

Tue, 30 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Man burned his wife for wine
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic
गुलरिहा में रविवार की शाम शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने केरोसिन डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया। गंभीर हाल में परिवार के लोग महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। भाई ने घटना के संबंध में गुलरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जंगल एकला नंबर एक गांव का रहने वाला रामू प्रजापति मजदूरी करता है। नशे का आदी होने के कारण मजदूरी में मिलने वाले रुपये की वह शराब पी जाता है। जीविका चलाने के लिए उसकी पत्नी ज्ञानमति (28) सिलाई का काम करती थी। रविवार की शाम छह बजे घर पहुंचे रामू ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर विवाद करने के साथ ही उसने पत्नी की पिटाई कर दी। यही नहीं, प्रतिकार करने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही ज्ञानमति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां सोमवार की दोपहर तीन बजे ज्ञानमति की मौत हो गई। शाम को गुलरिहा थाने पहुंचे ज्ञानमति के भाई पिपराइच के तुलसीदेई निवासी फेरई ने रामू के खिलाफ तहरीर दी। बहन को प्रताड़ित करने के साथ ही जलाकर मारने का आरोप लगाया है। गुलरिहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed