{"_id":"5703f7e04f1c1b1636c810c8","slug":"inspector-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी न काटने पर वन दरोगा ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी न काटने पर वन दरोगा ने चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रजही बीट में सोमवार की रात वन दरोगा ने लकड़ी न काटने पर न सिर्फ युवक की पिटाई की बल्कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। भागने पर रायफल से फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बचा। खोराबार पुलिस ने युवक की तहरीर पर वन दरोगा पर हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार वन टांगिया नर्सरी खाले टोला का रहने वाला सुरेश निषाद सोमवार की शाम रजही बीट में टहल रहा था। आरोप है कि वन दरोगा अजीत सिंह ने उसे सामान लेने के लिए कुसम्ही भेज दिया। रात 8:30 बजे लौटकर आया तो जंगल में खड़ी पिकअप पर साखू की लकड़ी लदवाने के बाद उसपर पेड़ काटने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने लगे। मौका पाकर सुरेश भाग निकला तो उसे दौड़ाने के साथ ही रायफल से कई राउंड फायरिंग की जिसमें वह बाल बाल बचा।
मंगलवार की दोपहर थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की जानकारी एसओ खोराबारे को दी। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम वन दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उध्ार, वन दरोगा अजित सिंह का कहना है कि लकड़ी काटने के लिए युवक की पिटाई करने का आरोप झूठा है। सुरेश के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। सोमवार की रात गश्त के दौरान जंगल में संदिग्ध हाल में घूमते हुए मिला था। घूमने का कारण पूछने पर वह उलझ गया। साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।