फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the city of CM Yogi, Shohadas beat Sarerah Yuvati and ran

सीएम योगी के शहर में शोहदों ने सरेराह छात्रा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कोई बचाने तक नहीं आया

Fri, 28 Jul 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
In the city of CM Yogi, Shohadas beat Sarerah Yuvati and ran
फाइल
गोरखपुर के पिपरौली के सहजनवां के कालेसर चौराहों पर शोहदों की गुंडई से सनसनी फैल गई। बीए की एक छात्रा को रोककर दो शोहदों ने पहले जबरन बात करने की कोशिश की, मगर जब छात्रा ने इंकार कर दिया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चौराहे पर शोहदों की गुंडई देखकर कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन


बाद में लोगों को एकत्र होते देख दोनों फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने 1090 महिला पावर लाइन फोन पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक शोहदे फरार हो चुके थे। सूचना पाकर छात्रा की मां भी पहुंच गई। घायल छात्रा और मां ने थाने पहुंचकर दो शोहदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ कालेसर में किराए के मकान में रहती है। वह गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है, जबकि बेटी इलाके के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे वह चौराहे पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान पास के दो युवक भी वहां पहुंच गए। वे छात्रा से बातचीत करने की कोशिश करने लगे। छात्रा के इंकार करते ही दोनों उग्र हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दिए। छात्रा जान बचाने के लिए भागी तो शोहदे सड़क पर दौड़ाकर उसे पीटने लगे। कुछ देर बाद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और छात्रा को बचाने के लिए आगे बढ़े। खुद को घिरता देख दोनों शोहदे फरार हो गए।

छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गणेश साहा, प्रभारी एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed