{"_id":"911c2fe69f917c641d3a04a5ba1af566","slug":"girls-kidnaped-when-he-go-out-from-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल से कॉलेज निकली छात्रा का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्टल से कॉलेज निकली छात्रा का अपहरण
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल से कॉलेज जाने के लिए निकली बी.कॉम की छात्रा का दो युवकों ने छात्रसंघ चौराहे पर अपहरण कर लिया। दो दिन पहले आरोपियों ने हास्टल के गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ भी की थी। खोजबीन के बाद मामले की जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने मंगलवार को कैंट थाने में दो युवकों पर छेड़छाड़ और अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
महराजगंज, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती शहर के एक कॉलेज में बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह कैंट स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। बेतियाहाता के पास रहने वाला युवक छात्रा को कॉलेज से हॉस्टल आते - जाते परेशान करता था। आरोप है कि 14 फरवरी की शाम कॉलेज से लौटते समय हॉस्टल के पास उसने छात्रा से छेड़छाड़ की। जबरन शादी करने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि 16 फरवरी की सुबह कॉलेज आते समय छात्रसंघ चौराहे पर बेतियाहाता, टेलीफोन कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उर्फ रिशु ने तमंचे से भयभीत कर छात्रा का अपहरण कर लिया। फोन कर उसने घटना की जानकारी पिता को दी।
खोजबीन के बाद छात्रा के पिता ने मंगलवार को कैंट थाने में कृष्ण बिहारी उर्फ रिशु और उसके भाई के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण का केस दर्ज कराने के साथ ही अनहोनी की आशंका जताई। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।