फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gangrape with a 14 year girl in gola after kidnapping

गोला में किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप

Thu, 25 Feb 2016 08:52 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
gangrape with a 14 year girl in gola after kidnapping
घर में सो रही किशोरी का अपहरण करने के बाद युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। कमरे में किशोरी के न मिलने पर उसकी भाभी ने पड़ोसियों की मदद से खोजबीन शुरू की। देर रात किशोरी गांव के सीवान में स्थित मकान में मिली। बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाले तीनों युवकों को बाइक के साथ पकड़कर गांव के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। भाई मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। भाभी के साथ वह घर पर रहती है। बुधवार की रात किशोरी भाभी के साथ बरामदे में सोई थी। रात 11 बजे उसके विस्तर पर न होने के बाद भाभी ने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। रात 12 बजे खोजबीन के दौरान गांव के बाहर सीवान में स्थित जर्जर मकान में पहुंचे। घर के सामने एक बाइक खड़ी थी। अंदर कमरे में तीन युवकों ने किशोरी को बंधक बना रखा था। गांववालों ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ने के साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने भाभी को बताया कि अपहरण करने के बाद तीनों युवक  घर से उठा लाएं। कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पकड़े गए आरोपियों में किशोरी के गांव का रहने वाला हरिकेश के अलावा बांसगांव के कौड़ीराम में रहने वाले उसके रिश्तेदार पवन और मिथुन है। पीड़ित की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर रेप करने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed