फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five thousands rupees are looted

बदमाशों ने युवक से पांच लाख रुपये लूटे

Tue, 21 Jun 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
five thousands rupees are looted
लूट
खोराबार में मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने झपट्टा मारकर युवक से पांच लाख रुपये लूट लिए। ये रुपये बैंक से निकालकर पिता ने उसे घर ले जाने के लिए दिए थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार भैंसहा गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी विशुनदेव प्रसाद रिटायर्ड ट्रेजरी अफसर हैं। मंगलवार को उन्होंने एसबीआई पड़रौना से पांच लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह बस से दोपहर 2:30 बजे कुसम्ही पहुंचे। वहां उन्होंने बेटे बृजेश निषाद को बुलाकर रुपये से भरा झोला देकर घर भेज दिया और खुद कुछ सामान खरीदने के लिए चौराहे पर रुक गए। पांच मिनट बाद ही विशुनदेव ने बेटे को वापस बुला लिया। बृजेश रुपये से भरा झोला लेकर कुसम्ही जा रहा था कि गोबरहिया पेट्रोल पंप के पास कुशीनगर की तरफ से दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने झपट्टा मारकर रुपये से भरा झोला छीन लिया और गोरखपुर की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी बृजेश ने अपने पिता के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे एसओ खोराबार रामअशीष यादव, क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़िया माई मंदिर के पास मिला खाली झोला
गोरखपुर। बदमाशों ने बृजेश से लूटा झोला बुढ़िया माई मंदिर के पास फेंक दिया था। झोला में रखी सब्जी और पासबुक भी सड़क किनारे पड़ा था। लुटेरे लिफाफे में लपेटकर रखे गए रुपये लेकर फरार हो गए थे। एयरफोर्स एरिया के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed