फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‌Firing in khorabar

पैसे मांगने पर गुमटी जला दी, फायरिंग कर भागे युवक

Tue, 17 Jan 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jan 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Firing in khorabar
क्राइम
दो सिपाहियों के तीन बेटों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोमवार की रात रानीडीहा चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया। सामान के पैसे मांगने पर उन्होंने एक दुकानदार को पीटकर न सिर्फ उसकी दुकान में आग लगा दी बल्कि विरोध जताने आए लोगों को डराने के लिए हवा में 7-8 राउंड गोलियां भी चलाईं। सरेआम युवकों के उत्पात से चौराहे पर दहशत मच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार की रात दो सिपाहियों के तीन बेटे अपने 11-12 साथियों के साथ चौराहे पर पहुंचे। वहां एक आटो शॉप पर दुकानदार सहित अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद आरोपी बगल में दुर्गेश विश्वकर्मा की दुकान पर पहुंचे। पान की दुकान पर बैठे दुर्गेश की बिना किसी बात के उन्होंने पिटाई कर दी। उसके साथियों ने ठेले पर रखे अंडे फोड़ दिए। दुकानदार की पिटाई करने के बाद मनबढ़ों ने पान की गुमटी में आग लगा दी।
विज्ञापन


दुकान में आग लगने से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने अपनी दुकानें धड़ाधड़ बंद कर दी। एकत्र चौराहे के दुकानदार ने जब युवकों का विरोध किया तो हवा में फायरिंग करने के बाद वे फरार हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पाती युवक जा चुके थे। लोगों की मानें तो इससे पहले भी सिपाही के बेटे ने ऑटो शॉप मालिक के बेटे की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed