{"_id":"5926f1ec4f1c1b214453701a","slug":"fire-in-8-shops-of-bladev-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव प्लाजा में भीषण आग, आठ दुकानें राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलदेव प्लाजा में भीषण आग, आठ दुकानें राख
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 26 May 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
बलदेव प्लाजा में लगी भीषण आग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा में शार्ट सर्किट से एसी का प्रेशर पाइप फटने से आग लग गई। कुछ ही देर में आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने में दमकल की सात गाड़ियों को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आग से करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी गणेश साहा, सीओ कैंट अभय मिश्रा, कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। आग से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी। इसे पटरी पर लाने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक श्री राधे ज्वेलर्स की दुकान में शार्ट सर्किट से एसी का प्रेशर पाइप फट गया और आग लग गई। आग लगते ही बलदेव प्लाजा में अफरातफरी मच गई। पहले लोगों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अंदर-अंदर ही फैलने लगी। इसे काबू करने के लिए दमकल की चार और गाड़ियां बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए।
बलदेव प्लाजा वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विनोद सिंह के मुताबिक आग की वजह से आठ दुकानों में दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा छह और दुकानों में भी आग की लपटों से नुकसान हुआ है। हालांकि यह नुकसान कितना है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इन दुकानों में लगी आग
- श्रीराधे ज्वेलर्स
- लिबर्टी फुटवियर
- शिवन्या गारमेंट शॉप
- खिलखिलाहट किड्स शॉप
- खूबसूरत गारमेंट
- एंजलर्स किड्स गारमेंट
- परदेशी मोबाइल
- खूबसूरत कपड़े की दुकान
पेट्रोल पंप की ओर बढ़ीं लपटें तो थम गई सांसें
बलदेव प्लाजा में लगी आग की लपटें जैसे ही पेट्रोल पंप की ओर बढ़ीं, सबकी सांसें थम गईं। प्लाजा के निचले हिस्से में आग तकरीबन बुझ चुकी थी, लेकिन तभी बाहर स्थित पंप की ओर धुआं निकलने लगा। यह देखकर सबके होश उड़ गए। अफसर भी दौड़े। प्लाजा खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई। माइक लेकर एसपी सिटी गणेश साहा खुद लोगों को सड़क के पार जाने का संदेश देने लगे। अफरातफरी का माहौल हो गया, मगर दमकल कर्मियों की सूझबूझ और अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। बलदेव प्लाजा में करीब 280 दुकानें हैं। उसके निचले हिस्से में आग लगते ही तैजी से फैलने लगी। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद निचले हिस्से की आग पर काबू पा लिया, लेकिन अंदर ही अंदर आग ऊपरी तल तक पहुंच गई। कुछ ही देर में लपटें पेट्रोल पंप की ओर निकलने लगीं। नजर पड़ते ही दमकल कर्मी, व्यापारी और अफसर सभी उस ओर दौड़ पड़े। एक तरफ दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तो दूसरी तरफ पुलिस वाले जगह खाली कराने में लगे थे, लेकिन दमकल कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इसके साथ ही सभी ने राहत की सांस ली।
ऊपरी मंजिल से उठा धुआं
बलदेव प्लाजा में आग लगने से जब ऊपरी मंजिल पर भी धुआं उठने लगा तब वहां के दुकानदारों को जानकारी हो सकी। इसके बाद वे जल्दी-जल्दी दुकानें बंद कर बाहर की ओर भागे।
कोचिंग में मच गई अफरातफरी
बलदेव प्लाजा के ऊपरी हिस्से में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग चलती है। वहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों में आग की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई थी। सभी काफी देर तक सहमे रहे। बाहर आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
खुद का प्लाजा बचाने को दौड़ते रहे सांसद
बलदेव प्लाजा के हिस्सेदार भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी आग की खबर पाकर पहुंच गए थे। प्लाजा बचाने के लिए वह भी दौड़ते रहे और माइक लेकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करते रहे।
फेल था प्लाजा का फायर सिस्टम
आग लगने के तुरंत बाद प्लाजा के फायर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह सिर्फ दिखावा साबित हुआ। पाइपों से पानी न निकलने पर दमकल को सूचना दी गई। यदि प्लाजा का सिस्टम सही होता था शायद इतनी आग इतनी भयावह न होती।
दूर तक महसूस की गई तपिश
बलदेव प्लाजा में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी दूर तक उसकी तपिश महसूस की गई। लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। आसपास के लोगों ने आंख में जलन होने की भी शिकायत की।
भीड़ के चलते हुई परेशानी
आग लगने से मौके पर जहां भगदड़ मच गई वहीं थोड़ी देर बाद पूरी भीड़ तमाशबीन बन गई। इसके चलते पुलिस और दमकल कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ को पुलिस ने कई बार दूर किया, लेकिन लोग फिर मौके पर पहुंच जा रहे थे।
सेल्फी और वीडियो बनाने की होड़
आग ने एक ओर जहां व्यापारियों और अफसरों को बेचैन कर दिया था वहीं मौके पर भारी संख्या ऐसे युवा भी दिखे जो फोटो और सेल्फी खींचने, वीडियो बनाने में लगे थे। दमकल की गाड़ी ऐसे ही लोगों के बीच फंस गई थी। बाद में पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया।
व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने आग पीड़ित व्यापारियों को मुआवजे देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम राहत कोष से पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि व्यापारियों का ज्यादा नुकसान हुआ है।
याद आई रॉयल दरबार की तबाही
बलदेव प्लाजा में लगी आग ने कुछ दिन पहले तारामंडल के रॉयल दरबार में लगी आग की याद दिला दी। वहां मौजूद लोग भी लपटों को देखकर यही कर रहे थे कि आग रॉयल दरबार की तरह ही लगी है। संयोग अच्छा था कि समय रहते ही इसपर काबू पा लिया गया।
आग से बचाव के लिए क्या उपाय होने चाहिए
- आपातकालीन निकासी द्वार हो
- फायर सिस्टम लगा हो
- पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो
- इमरजेंसी अलार्म होना चाहिए
- हर दुकान में अग्निशमन उपकरण होना चाहिए