फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight prissioners sent to Varanasi jail

रिहाई न होने पर वापस वाराणसी जेल भेजे गए आठ कैदी

Sun, 15 Jan 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 15 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Eight prissioners sent to Varanasi jail
jail shimla
जिंदगी के आखिरी पावदान पर पहुंचे 8 लोगों की रिहाई की संभावना न दिखने पर उन्हें वापस वाराणसी मंडलीय कारागार भेज दिया गया। नौ कैदियों को गोरखपुर लाया गया था, इसमें से एक चौथी यादव की रिहाई पर राज्यापाल ने संस्तुति दी है, बाकी आठ की फाइल पर अभी कोई आदेश नहीं दिया है, जिसके बाद शनिवार को उन्हें वाराणसी भेज दिया गया। ये सभी कैदी हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वहीं चौथी यादव की रिहाई का भी आदेश अभी जिला कारागार नहीं पहुंचा है, जिस वजह से उन्हें भी रोका गया है। उम्मीद जताई जा रही है 26 जनवरी को उनका आदेश आ सकता है।
विज्ञापन


हत्या या अन्य गंभीर अपराधों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदियों की रिहाई का फैसला हुआ था। सरकार ने उनकी उम्र और जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर कैदियों को रिहा करने का फैसला किया। नौ लोगों की फाइल राज्यपाल के पास पहुंची थी, जिसमें से चौथी यादव की रिहाई पर ही उन्होंने संस्तुति दी, बाकी आठ की फाइल पर कोई जवाब नहीं दिया। करीब छह महीने पहले रिहाई की उम्मीद पर ही इन्हें गोरखपुर जेल में लाया गया था। अब कोई उम्मीद न दिखने पर इन्हें वापस वाराणसी जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि वाराणसी कारागार से नौ कैदियों को लाया गया था। इसमें से एक चौथी यादव के रिहाई पर ही फैसला हुआ है। चौथी की रिहाई का आदेश अभी नहीं आया है लेकिन शासन में बात करने पर उनके रिहाई की पुष्टि हुई है। उन्हें रोक कर बाकी आठ कैदियों को वाराणसी जेल लौटा दिया गया है। 
विज्ञापन


इन कैदियों की रिहाई का फैसला अटका
0  रामहित , शिवपुरवा बुजुर्ग थाना खोराबार
0 अच्छे लाल, शिवपुरवा बुजुर्ग थाना खोराबार
0 भगेलू शिवपुरवा बुजुर्ग थाना खोराबार
0 पड़ोसी, शिवपुरवा बुजुर्ग थाना खोराबार
0 इंद्रासन, भीटी थाना बड़हलगंज
0  लौटी, महराठा थाना कैंम्पियरगंज
0  राजबहादुर, चौतरा थाना बेलघाट
0 पन्नेलाल, भीटी थाना बड़हलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed