फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death of child, incident of police officers van

पुलिस अफसर की गाड़ी से हादसा, बच्चे की मौत

Fri, 29 Apr 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 29 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
गगहा में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस अधिकारी की गाड़ी की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसे गंभीर घायलावस्था में परिवार के लोगों ने पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां रात दस बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गगहा, महुराही गांव के जलपहिया निवासी सीताराम यादव का बेटा प्रिंस (11) बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बकरी चराने घर से निकला था। गांव के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गाड़ी विभाग के अफसर की बताई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची गगहा पुलिस बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां रात दस बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि प्रिंस के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसपी सिटी ने सीताराम के साथ ही उसके घरवालों से घटना की जानकारी ली। गगहा पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed