फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of a student found in gutter

हत्या कर नाले में फेंकी छात्र की लाश 

Sun, 24 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
dead body of a student found in gutter
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
सहजनवां के कोहरभार, चोरमा नाले में शनिवार की शाम हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश बरामद हुई है। रस्सी से दोनों पैर बंधे होने के साथ ही गले पर चोट के निशान थे। एक हाथ से दिव्यांग युवक की पहचान लोगों ने माट के रहने वाले छात्र के रूप में की। तीन दिन से वह लापता था। संबंधों के विवाद में हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन


पाली प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की शाम सात बजे कोहरभार गांव के लोगों ने चोरमा नाले में युवक की लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। एक हाथ से दिव्यांग युवक की पहचान माट गांव के रहने वाले शत्रुघभन निषाद (20) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे घर वालों ने बताया कि तीन दिन पहले किसी को कुछ बताए बिना वह घर से निकला था। उसे आखिरी बार बगीचे के पास देखा गया था।
विज्ञापन


चार भाइयों में तीसरे नंबर का शत्रुघभन बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन चल रही है। जल्द ही पर्दाफाश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को मिल रही थी धमकी
हत्या की सूचना पाकर पहुंची शत्रुघभन की मां ने सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय को बताया कि उनको गांव के कुछ लोग फोन कर धमकी दे रहे थे। शनिवार की दोपहर किसी ने फोन कर बेटे को रिश्तेदारी में भेजने की बात कह जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगाें ने बताया कि गांव की एक लड़की से उसकी जान पहचान थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed