{"_id":"62ee847340961f508af344dae914666a","slug":"co-gorakhnath-inspect-theif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़े गए चोर की जांच करने मेडिकल कालेज पहुंचे सीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोड़े गए चोर की जांच करने मेडिकल कालेज पहुंचे सीओ
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर को ब्लेड मारने वाले चोर को पुलिस द्वारा छोड़ने के मामले की जांच करने मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ गोरखनाथ ने जूनियर डॉक्टर का बयान दर्ज किया। उधर, एसएसपी ने इस मामले में गुलरिहा थानेदार की लापरवाही की जांच कर जल्द रिपोर्ट मांगी है।
शनिवार को वार्ड नंबर तीन में जूनियर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक चोर को पकड़ा था। पुलिस को बुलाने के दौरान चोर ने ब्लेड से खुद का हाथ काटने के बाद उसी से डॉक्टर की उंगली काट दी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद जब डॉक्टर एकत्र हुए तो उन्हें संदेह हुआ कि कहीं चोर को एड्स तो नहीं था क्योंकि उसने जिस ब्लेड से खुद को काटा उसी से डॉक्टर पर हमला कर दिया था।
ऐसे में डॉक्टर जब थाने पहुंचे और चोर की एड्स की जांच कराने को कहने लगे तो उन्हें पता चला कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। इससे नाराज जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। रविवार को खुद प्राचार्य ने थानेदार से बात कर चोर को खोजने को कहा था ताकि उसकी जांच कराई जा सके।