फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV camera will be established in city

सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा शहर

Fri, 02 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 02 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera will be established in city
cctv
शासन से अनुमति मिली तो जल्द ही गोरखपुर शहर सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा। एसएसपी ने सभी चौराहों, प्रमुख बाजारों में कैमरा लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दे दिया है। प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। मंशा है कि कैमरे से अपराध पर अंकुश तो लगेगा ही साथ ही शहर भी हाईटेक दिखेगा।
विज्ञापन


सीएम सिटी होने के बाद से गोरखपुर के विकास में बड़ा बदलाव आने वाला है। शहर के विकास को अफसर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं तो उस पर शासन की मंजूरी भी मिल रही है। इसे देखते हुए एसएसपी ने भी शहर में कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया है। अभी शहर के कुछ जगहों पर ही कैमरे लगे हुए है। निश्चित तौर पर इन कैमरों से अपराध को रोकने में मदद मिली है। इसके साथ ही अपराध होने की दशा में बदमाश को पकड़ने, सजा दिलाने में भी तस्वीरें मददगार होती हैं। एसएसपी ने कैमरा लगाने के साथ ही कंट्रोल रूम बनाने का भी प्रस्ताव बनाने को कहा है ताकि कैमरे लगने के बाद उसकी मॉनीटरिंग हो सके। 
विज्ञापन


शहर को कैमरे की जद में लाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अनुमति के लिए प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।
- आरपी पांडेय, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed