{"_id":"587a7fb14f1c1b922bbab12b","slug":"cbi-found-phone-swithed-off-of-amanmani-s-friends-in-sara-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के मोबाइल स्विच ऑफ, जुटाए दस्तावेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के मोबाइल स्विच ऑफ, जुटाए दस्तावेज
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
sara and amanmani
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने गोरखपुर आई सीबीआई की टीम शनिवार को किसी से पूछताछ नहीं कर सकी। जिन दोस्तों के मोबाइल नंबर को टीम ने हासिल किया था, वे स्विच ऑफ मिले। अब उनके सगे संबंधियों के जरिए उनतक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उधर, सीबीआई के हाथ शनिवार को अमन मणि के दोस्तों से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग गए है। दस्तावेज जुटाई सीबीआई अब उस पर भी काम शुरू कर चुकी है।
सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि के पुत्र अमन मणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की मौत के तार गोरखपुर से जुड़े हुए हैं। कथित सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई को गोरखपुर से कॉल डिटेल निकाले जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ही सीबीआई ने गोरखपुर में अपना डेरा डाला है। यहां आने के बाद जानकारी के पक्का सबूत भी मिल चुके हैं। अब तक जांच में यह सामने आ चुका है कि सारा के मौत के पांच दिन पहले गोरखपुर से ही उसकी कॉल डिटेल निकाली गई थी।
सीबीआई टीम ने आरोपी सिपाही से भी पूछताछ कर चुकी है। शनिवार को सीबीआई अमन के करीबी दोस्तों से पूछताछ के फिराक में थी मगर उनके मोबाइल स्विच ऑफ होने से सफलता नहीं मिल सकी। सूत्रों की माने तो सीबीआई के हाथ दोस्तों और अमन से जुड़े कई दस्तावेज हाथ लग गए हैं, जिसके आधार पर वह अपनी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही से मिले अहम सुराग
पुलिस सूत्रों की माने तो सीबीआई को आरोपी सिपाही से अहम सुराग मिले हैं। जिस दोस्त ने अमन को कॉल डिटेल उपलब्ध कराया था, उसका नाम सिपाही ने सीबीआई के सामने उगल दिया है। अब सीबीआई उसकी तलाश में जुट गई है। एक छात्रनेता भी जांच के दायरे में आया है, जिससे सीबीआई टीम पूछताछ कर सकती है।
महाराजगंज में करीबी निशाने पर
सीबीआई अमन मणि त्रिपाठी और उनके परिवार के करीबी लोगों से पूछताछ करने के लिए महाराजगंज भी जा सकती है। टीम अभी महाराजगंज में उनके करीबियों पर निगाहें बनाई हुई है। सीबीआई पूरे प्रकरण में एक एक कदम बड़े सावधानी के साथ रख रही है।