{"_id":"571f88ac4f1c1bb124a91587","slug":"case-on-four-people-with-cmd-of-earth-cooperative","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थ कोआपरेटिव के सीएमडी समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्थ कोआपरेटिव के सीएमडी समेत चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
रीयल इस्टेट के एजेंट को कर्मचारियों ने दफ्तर में ही बंधक बना लिया था।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थ कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सीएमडी समेत चार लोगों पर कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास, बंधक बनाने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित ने कंपनी के अधिकारियों पर ग्राहकों के जमा किए गए 30 लाख रुपये वापस न करने का आरोप लगाया है।
अंबेडकरनगर, पैकोली के रहने वाले पंकज गुप्ता ने सोमवार की देर रात कैंट पुलिस को तहरीर दी। बुद्ध विहार में स्थित अर्थ कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सीएमडी आलोक पांडेय, गौरव, कैशियर विकास और एक अज्ञात व्यक्ति पर सोमवार की रात हाथ-पैर बांधकर जान से मारने का प्रयास करने और आफिस में बंद करने का आरोप लगाया।
पुलिस को दिए बयान में पंकज गुप्ता ने बताया कि वह फैजाबाद में कंपनी के ब्रांच से बतौर एजेंट जुड़ा था। रियल इस्टेट का काम करने वाली कंपनी में उसने अपने परिचितों का करीब 30 लाख रुपये जमा कराएं है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी कंपनी के सीएमडी भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को उसे बुलाने के बाद रात में सभी लोगों ने मिलकर हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह पर टेप चिपका दिया और आफिस में बंद करने के बाद फरार हो गए। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।