फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attack to candidate

खजनी के कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला

Tue, 21 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस गठबंधन के बाद भी खजनी विधानसभा में दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के मैदान में होने पर सोमवार को मारपीट हो गई। सिकरीगंज इलाके के महदेवा बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर के काफिले पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि सपा प्रत्याशी की अगुवाई में समर्थकों ने काफिले को रोककर प्रत्याशी पर हमला किया। दोनों ही पक्षों से  सिकरीगंज थाने में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

गठबंधन के बाद पहले खजनी विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। कांग्रेस ने सीट से पूर्व सांसद कमल किशोर को अपना प्रत्याशी बनाया मगर उसके बाद ही सपा के ओर से रूपावती बेलदार ने नामांकन कर दिया। सपा ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों के मैदान में होने की वजह से सीट पर गठबंधन की बात नहीं बन पा रही है और दोनों के ही समर्थक खुद को गठबंधन का प्रत्याशी बताकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी सपा और कांग्रेस का झंडा लगाकर जा रहे थे तभी सपा प्रत्याशी भी उधर से गुजर रही थीं और विवाद हो गया। आरोप है कि रूपावती के समर्थक सपा नेता हरिवंश यादव ने मारपीट कर दी। इस दौरान उधर से गुजर रहे एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। दोनों ही प्रत्याशियों के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। कमल किशोर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं, रूपावती के समर्थक हरिवंश यादव ने भी खुद के साथ बदसलूकी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन



चुनाव प्रचार के दौरान मुझ पर हमला किया गया। मैं प्रचार में निकला था और गाड़ी पर सपा और कांग्रेस का झंडा लगा था। गठबंधन का मैं प्रत्याशी हूं। तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमांडो कमल किशोर, कांग्रेस प्रत्याशी


मुझसे कोई विवाद नहीं हुआ है। सपा के विधान सभा अध्यक्ष हरिवंश यादव से कोई कहासुनी हुई है जिसकी पूरी जानकारी नहीं है। मैं वहां पर नहीं थी उन्होंने ही तहरीर दी होगी।
-रूपावती बेलदार, सपा प्रत्याशी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed