{"_id":"57dc0d494f1c1bf504d48634","slug":"an-old-man-are-thrown-from-overbridge-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लिए अधेड़ को ओवरब्रिज से फेंका था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लिए अधेड़ को ओवरब्रिज से फेंका था
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
धन
खोराबार में रविवार को फोरलेन बाईपास पर अधेड़ को ओवरब्रिज से रुपये के लिए फेंका गया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ित की पत्नी ने खोराबार थाने में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ, लूट, बलवा और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
कुशीनगर, हाटा के अवरवां निवासी नरसिंह (45) ने क्षेत्र के पड़रा के महुअईया निवासी दिनेश से भाई की शादी के लिए 3.17 लाख रुपये छह महीने पहले सूद पर लिए थे। शादी टूट जाने के कारण वह रुपये लौटा नहीं सका। मामले को लेकर हुई पंचायत के बाद नरसिंह ने दिनेश को एक लाख चार हजार रुपये वापस कर दिए थे, मगर शेष रकम के लिए दिनेश दबाव बना रहा था। खोराबार थाने पहुंची नरसिंह की पत्नी वसंती देवी ने पुलिस को तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि उसके पति नरसिंह प्लंबर हैं। 11 सितंबर की सुबह वह घर से निकले थे। रास्ते में दिनेश ने अपने साथी अजय और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया और सामान, रुपये, मोबाइल छीनने के बाद बाइक पर बैठाकर नरसिंह को फोरलेन के रास्ते जगदीशपुर के चनकापुर ले गए और ओवरब्रिज से उन्हें नीचे फेंक दिया। घटना में नरसिंह के पैर, हाथ के साथ ही कमर की हड्डी टूट गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।