{"_id":"58023eb54f1c1bd8752913d0","slug":"a-woman-was-burned-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में महिला को जिंदा जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में महिला को जिंदा जलाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Oct 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
जलती हुई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर रंजिश में पड़ोसियों ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हाल में घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सरैया गांव के रहने वाले रामसरन की पत्नी सीता (35) शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थीं। रामसरन ट्राली पर भूसी लादकर सरैया डिस्टीलरी गए थे और बच्चे स्कूल में थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने सीता से विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर घर में घुसकर उसके ऊपर केरोसिन डाल आग लगा दी। शोर मचाने जुटे गांव के लोगों ने गंभीर हाल में अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के बाद पहुंचे रामसरन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर रात इलाज के बीच सीता की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर में महिला का पोस्टमार्टम हुआ। रामसरन ने बताया कि जमीन के रंजिश में पट्टीदारों ने उसकी पत्नी को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाहर रहने पर अक्सर वे लोग पत्नी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।