{"_id":"9af551abd328b706293176ca2ef7e58c","slug":"a-woman-and-a-man-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आग और युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने आग और युवक ने फांसी लगाकर जान दी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा के पलिपा में बीमारी से परेशान महिला ने रविवार सुबह बाथरूम में खुद को बंद कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। महिला के भाई ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, बेलीपार के मड़वरिया कुआं गांव में कैंसर से पीड़ित युवक ने रविवार की दोपहर फांसी लगा ली। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार पलिपा गांव के रहने वाले राजेश गौतम की पत्नी बिंदू देवी (30) ने रविवार सुबह खुद को बाथरूम में बंद कर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसकी लाश बाहर निकाली। शिकारगढ़ से पहुंचे बिंदू के भाई ओमप्रकाश ने हत्या का आरोप लगाया है। पहले पति की मौत के बाद बिंदू ने राजेश से शादी की थी, जबकि राजेश की वह तीसरी पत्नी थी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह ने छानबीन करने के साथ ही दोनों परिवार के लोगों का बयान लिया।
वहीं, बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार मड़वरिया कुआं गांव के रहने वाले शंभू निषाद (32) कैंसर से पीड़ित थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे कमरे की कुंडी से फांसी लगाकर उन्होंने जान दे दी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। कैंसर की बीमारी से परेशान होकर पहले भी कई बार शंभू ने आत्महत्या का प्रयास किया था।