फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a woman and a man commit suicide

महिला ने आग और युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 29 Feb 2016 01:32 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
a woman and a man commit suicide
झंगहा के पलिपा में बीमारी से परेशान महिला ने रविवार सुबह बाथरूम में खुद को बंद कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। महिला के भाई ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, बेलीपार के मड़वरिया कुआं गांव में कैंसर से पीड़ित युवक ने रविवार की दोपहर फांसी लगा ली। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार पलिपा गांव के रहने वाले राजेश गौतम की पत्नी बिंदू देवी (30) ने रविवार सुबह खुद को बाथरूम में बंद कर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसकी लाश बाहर निकाली। शिकारगढ़ से पहुंचे बिंदू के भाई ओमप्रकाश ने हत्या का आरोप लगाया है। पहले पति की मौत के बाद बिंदू ने राजेश से शादी की थी, जबकि राजेश की वह तीसरी पत्नी थी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह ने छानबीन करने के साथ ही दोनों परिवार के लोगों का बयान लिया।
विज्ञापन


वहीं, बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार मड़वरिया कुआं गांव के रहने वाले शंभू निषाद (32) कैंसर से पीड़ित थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे कमरे की कुंडी से फांसी लगाकर उन्होंने जान दे दी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। कैंसर की बीमारी से परेशान होकर पहले भी कई बार शंभू ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed