फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man killed in land dispute, seven injured

खेत के विवाद में युवक की हत्या, सात जख्मी

Wed, 20 Jul 2016 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 20 Jul 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
A man killed in land dispute, seven injured
हत्या
खोराबार क्षेत्र के बेलवार गांव में खेत के विवाद में घात लगाए बदमाशों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वहीं बीच-बचाव में पहुंचे घर के सात लोग जख्मी हो गए। गांव में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर, पुलिस ने भाई की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक पकवा ताल के पास सुुरेंद्र (42) का खेत है। वहीं पर गांव के विजय, ईश्वर के भी खेत हैं। दोनों एक-दूसरे पर खेत में बढ़कर जोतने का आरोप अक्सर लगाते हैं। इसी को लेकर दोनों घरों के लोगों में कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार को रोपाई करने गए सुरेंद्र से विजय का विवाद हो गया। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने विजय, ईश्वर, वकील को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सुरेंद्र बुधवार को रोपाई करने की तैयारी में था। सुबह वह शौच के लिए निकला था। खेत के पास शौच के दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वे बचाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्हें भी चोटें आई। मारपीट में भाई ओमप्रकाश, राधेश्याम, सुरेंद्र की पत्नी बिंदु, आरती, किसमती, राहुल और सोनू भी जख्मी हो गए। शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। घायल सुरेंद्र को लेकर घरवाले पास के अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले ही घर आया था सुरेंद्र
सुरेंद्र अपने भाई ओमप्रकाश के साथ मुंबई में नौकरी करके जीवन यापन करते थे। एक हफ्ते पहले ही भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दोनों भाई घर आए थे। इसी दौरान बारिश होने पर खेत की रोपाई के बाद वापस जाने का फैसला किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed