फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man going Bangluru is missing

बंगलूरू जा रहा युवक लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 17 Jan 2016 09:25 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
राप्ती सागर एक्सप्रेस से भाई के साथ बंगलूरू जा रहा युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। कुछ पता न चलने पर उसके भाई ने रविवार देर रात घरवालों को सूचना दी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जीआरपी ने विवेचना भोपाल के लिए स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन


गुलरिहा के आराजी चिलबिलवा गांव का रहने वाले जुम्मन खान का बेटा जुबेर (17) शनिवार को राप्तीसागार एक्सप्रेस से बंगलूरू जाने के लिए निकला था। जुबेर के साथ में उसके भाई और रिश्तेदार भी थे। रात को ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर पानी लेने के लिए वह गाड़ी से नीचे उतरा था। ट्रेन छूटने पर रिश्तेदार के साथ ही भाई ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था।
विज्ञापन


फोन पर सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह जीआरपी थाने पहुंचे जुम्मन ने लापता बेटे के अपहरण का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर जीआरपी गिरजाशंकर तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ युवक के अपहरण का केस दर्ज कर जांच के लिए मामला जीआरपी भोपाल को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed