{"_id":"58af2f944f1c1b0953b2633a","slug":"a-man-died-in-a-road-accident-in-sehjanwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर अधेड़ की मौत, जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से कुचलकर अधेड़ की मौत, जाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां थाना क्षेत्र के बरहुआं पानी टंकी के पास साइकिल से जा रहे अधेड़ की बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। नाराज स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और हाईवे जाम कर दिया। जाम की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम की वजह से करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
साथीपार गांव निवासी राम अधार विश्वकर्मा (50) बरहुआं के पास एक प्राइवेट दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह साइकिल से जेनरेटर के लिए डीजल लेने निकला था। अभी वह दुकान से थोड़ी दूर आगे बढ़ा था कि एक प्राइवेट बस के नीचे आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं खाली बस का चालक भी फरार हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। अभी दो दिन पहले ही सहजनवां इलाके में एक छात्र की मौत हुई थी। तब भी जाम लगाया गया था।