{"_id":"a2922d3e245fe457463ea4fdd1cbd076","slug":"a-couple-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़कर जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर छोड़कर जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा पुलिस ने रविवार सुबह घर छोड़कर जा रहे प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद किशोरी को मां के साथ घर भेज दिया गया, जबकि प्रेमी को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया है।
क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की गांव के ही युवक से दोस्ती थी। शनिवार की शाम वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिवार के लोगों ने फोन से बातचीत कर प्रेमी से शादी कराने का आश्वासन देकर उसे बुला लिया। रविवार सुबह घर पहुंची किशोरी की परिवार के लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। इससे नाराज होकर वह दोबारा प्रेमी के घर पहुंच गई। जान को खतरा बताते हुए वह गांव छोड़ने की जिद करने लगी।
दोपहर 12:30 बजे के करीब युवक सामान लेकर प्रेमिका के साथ गांव से बाहर निकला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो हल्का दरोगा किशोरी को भी थाने ले आए। पूछताछ के बाद देर शाम किशोरी को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया। एसओ गुलरिहा जयवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक शांतिभंग में पाबंद किया है। सोमवार को उसका चालान करेंगे।
विज्ञापन
सूचना देने वालों को ग्रामीणों ने पीटा
प्रेमी युगल के गांव छोड़कर जाने की सूचना पुलिस को देने वाले युवक की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। थाने पहुंचे युवक ने पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर देने के साथ ही मौके पर पहुंचे दरोगा से नोंकझोंक करने का आरोप भी उन लोगाें पर लगाया। पुलिस आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।