{"_id":"577bbc374f1c1b9a097f99a6","slug":"98-thousand-rupees-has-been-taken-out-to-change-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 98 हजार रुपये निकाल लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 98 हजार रुपये निकाल लिए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 05 Jul 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
ATM
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने शेयर का काम करने वाले युवक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।
कुशीनगर, हाटा के रहने वाले सत्येंद्र विश्वकर्मा शेयर के कारोबार से जुड़े हैं। रविवार की शाम वह शहर में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। पैड़लेगंज स्थित एक एटीएम से दो हजार रुपये निकालकर दोस्त को देने के बाद वह घर चले गए। इसी दौरान लाइन में पीछे लगे जालसाज ने रुपये गिनते समय उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। सोमवार की सुबह सात बजे उनके खाते से एक-एक कर 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद सत्येंद्र को घटना की जानकारी हुई।
मामले की जानकारी उन्होंने बैंक के अधिकारियों को दी तो पता चला कि रुपये हाटा स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। तहरीर लेकर हाटा कोतवाली पहुंचे सत्येंद्र को इंस्पेक्टर ने लौटा दिया। उन्होंने एटीएम कार्ड गोरखपुर में बदले जाने की बात कहकर उन्हें कैंट क्षेत्र में तहरीर देने को कहा। मंगलवार की शाम कैंट थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी।