{"_id":"5c0c11d7bdec2241b842f042","slug":"91544294871-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हाल में मिला दवा से भरा लूटा गया ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस हाल में मिला दवा से भरा लूटा गया ट्रक
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस हाल में मिला दवा से भरा लूटा गया ट्रक
-भागने में सफल न होने पर लुटेरे ट्रक को छोड़कर फरार हो गए
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। दवा से भरा लूटा गया ट्रक शनिवार को कोनी तिराहे के पास फोरलेन पर एक ढाबे के सामने लावारिस हाल में खड़ा मिला। ट्रक पर लदी दवाओं में से लगभग 20 से 25 लाख की दवा गायब है। पुलिस और क्राइम ब्रंाच आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में जीपीएस नहीं लगा हुआ था, भागने में सफल न होने पर लुटेरे ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। ट्रक हाटा टोल प्लाजा से रसीद कटाकर तो निकला मगर तेनुआ टोल प्लाजा पार नहीं हुआ था। इससे पता चलता है कि ट्रक आसपास के ही क्षेत्र में ही था। तीन दिसंबर की रात दवा लदे ट्रक के चालकों जयपुर के गोमानपुरा निवासी उमेश और मुकेश को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दवा से भरा ट्रक लूट लिया था। ट्रक दवा लेकर सिलीगुड़ी से जयपुर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक उमेश की तहरीर पर केस दर्ज किया था।