फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्चों के विवाद में किसान की पीटकर हत्या

बच्चों के विवाद में किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 01 Nov 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में किसान की पीटकर हत्या
दिग्विजय ‌की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
बेलघाट के रामपुर गांव में खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में किसान दिग्विजय सिंह (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को घटना के बाद से ही हमलावर चारों बदमाश गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। उधर, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने के बाद दिग्विजय की मौत पर घरवाले भड़क गए। वे डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


गांव में दिग्विजय सिंह और रमाकांत यादव के बच्चों के बीच सोमवार को खेलने के दौरान विवाद हो गया था। दोनों के बच्चों में मारपीट होता देखा वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा खत्म कराकर दोनों को घर भेज दिया, मगर बाद में इसे लेकर दोनों घरों के बड़ों में विवाद शुरू हो गया, जिसे लोगों ने मिलकर शांत करा दिया। मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब दिग्विजय सिंह खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रमाकांत यादव, उनके बेटे सोनू यादव, विनय यादव और सुरेंद्र यादव ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर हालत में घायल दिग्विजय को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

इलाज के बीच ही मौत होने पर घरवाले भड़क गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मौत की खबर पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने दिग्विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्नी रूना देवी की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बेलघाट थानेदार उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed