फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिश्वत लेने वाली भाजप महिला नेत्री को जेल भेजा

रिश्वत लेने वाली भाजपा महिला नेत्री को जेल भेजा

Sun, 22 Oct 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाली भाजप महिला नेत्री को जेल भेजा
क्राइम

विज्ञापन
गोरखपुर। छिनैती के आरोप में पकड़े गए युवक को छुड़ाने के नाम पर रकम ऐंठने वाली भाजपा नेत्री सरिता सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। 50 हजार रुपये देने के बाद भी बेटे के न छूटने पर मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की। रिश्वत की बात सुनते ही मुख्यमंत्री ने एसएसपी को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद ही शुक्रवार को पुलिस ने महानगर महिला मोर्चा की मंत्री सरिता सिंह को गोरखनाथ पुल के पास से गिरफ्तार कर उनके घर से रुपये बरामद कर लिए। सरिता ने रकम गोरखनाथ मंदिर से जुड़े कार्य देखने वाले द्वारिका तिवारी के नाम पर मांगे थे।
कूडाघाट आवास विकास कॉलोनी निवासी व भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चा की मंत्री सरिता सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल छिनने के आरोप में 13 अक्तूबर को कैंट पुलिस द्वारा पकड़े गए हर्षित पांडेय को जेल जाने से बचाने का वायदा किया। उन्होंने हर्षित को छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। हर्षित की मां रीता देवी ने बेटे को छुड़ाने के लिए कैंट थाने पहुंची थीं, जहां उनकी मुलाकात भाजपा नेत्री से हुई थी। उस समय सरिता ने आधी रकम द्वारिका तिवारी को देकर पुलिस अफसर को फोन कराने की भी बात कही थी। उसी दिन रीता ने रकम का इंतजाम कर सरिता को दिया, लेकिन उसके बाद भी हर्षित जेल चला गया। इसके बाद हर्षित के परिजन रकम वापस मांगने लगे लेकिन सरिता सिंह लौटा नहीं रही थीं। शुक्रवार को हर्षित के परिजनों ने अपनी पड़ोसी रिश्तेदार प्रभा पांडेय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सरिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मुख्यमंत्री के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई तो मामला सच पाया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत लेकर सरिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर उनके घर से 50 हजार रुपये की रकम बरामद भी कर ली। सरिता सिंह को महिला थाने लाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। महिला थाना की एसएचओ शालिनी सिंह ने बताया कि सरिता सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद चुनाव की तैयारी कर रही थी सरिता

भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की मंत्री नियुक्त होने के पूर्व सरिता सिंह भाजपा के मालवीय नगर मंडल में पदाधिकारी रही हैं। गिरधरगंज कूड़ाघाट महादेव झारखंडी वार्ड संख्या 20 से पार्षद पद के लिए भी चुनाव तैयारी कर रही थीं। उनके पति महिपाल सिंह रेलवे मैकेनिकल कोआपरेटिव बैंक में कर्मचारी हैं।


महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। सीएम के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए महिला नेत्री को जेल भेजा गया है।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed