{"_id":"5bfeeecfbdec22419f5c2027","slug":"71543433935-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, 25 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, 25 घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में सात साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। उधर, सहजनवां के पास हाइवे पर खड़े ट्रक में बस के भिड़ जाने से 24 लोग जख्मी हो गए। एक अन्य हादसे में एक युवक घायल हो गया।
बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़पुरवा चौराहे पर सात साल की बच्ची अस्मिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। झंगहा के अमिहा निवासी यसेंद्र गुप्ता की बेटी अस्मिता बढपुरवा में ननिहाल में रहती थी। बुधवार की सुबह वह हरिहरपुर स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकली। एलकेजी में पढ़ने वाली अस्मिता गांव के ही चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच यूरिया लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक भीमापार निवासी संदीप (24) की ट्रैक्टर ट्राली से दबकर मौत हो गई। वह ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन करता था। बुधवार की सुबह सात बजे के करीब वह घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था जो रास्ते में अचानक पलट गया।
इसी क्रम में सहजनवां के सिहापार ओवरब्रिज के पास बुधवार की भोर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टूरिस्ट बस भिड़ गई। हादसे में बस सवार 24 लोग जख्मी हो गए। हादसे की वजह चालक को छपकी आना बताया जा रहा है। चालक की हालत बेहद गंभीर है। बस काटकर उसे बाहर निकाला गया। दिल्ली से यात्रियों को लेकर टूरिस्ट बस नेपाल जा रही थी। हादसे में बस चालक पंजाब निवासी हरेंद्र, सगरौ मऊ, फिरोज पीलीभीत, राजू, हरिश्चन्द्र लखीमपुर खीरी, रामावती कुशीनगर, अकीला खातून मऊ को गंभीर हालत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा कृष्णा नेपाल, गोविंद लखीमपुर खीरी, आइसा खातून मऊ, रियाजुद्दीन लखीमपुर खीरी, सितारा खातून देवरिया, शमशुल निशा देवरिया, करन लखीमपुर खीरी, अली अहमद मऊ, कमलेश झंगहा, गोरखपुर, हीरा लाल लखीमपुर खीरी, सुनील लखीमपुर खीरी को भी चोटें आई हैं।