{"_id":"5bc24ad7bdec2269ab39fe35","slug":"71539459799-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार का इनामी गिरफ्तार, साथी फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने शनिवार की सुबह 15 हजार के इनामी बदमाश शहजादे को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट के दस हजार रुपये, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि मौका पाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सहजनवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट का वांछित मोहम्मद शहजादे जूट मिल के पास वाले रेलवे क्रासिंग पर खड़ा है। वह वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस वहां पहुंची तो शहजादे खड़ा मिला। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि शहजादे राजघाट के तुर्कमानपुर का रहने वाला है। वह तुर्कमानपुर के कसाई टोला निवासी मुजम्मिल उर्फ बाबू के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस बाबू की तलाश कर रही है। शहजादे पर लूट और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे सहजनवां थाने में दर्ज हैं।