{"_id":"5a7322af4f1c1b8a268b7c5b","slug":"71517494959-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दो अलग-अलग सड़क जगहों पर हुए सड़क हादसों में युवक और वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों जगह से चालक फरार हो गए।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक लोहरपुरवा के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान फरेंदा निवासी अभिषेक (20) के रूप में हुई। उसके पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक गोरखपुर में कोचिंग में पढ़ने आ रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक उनवल निवासी रामगति (65) साइकिल से बाजार करने जा रहे थे। अभी वह घर से थोड़ी ही दूर पर पहुंचे थे कि ईंट लदी ट्राली और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल रामगति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उधर, मौका पाकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खजनी इलाके के ही ईंट भट्ठे की ट्राली से हादसा हुआ है और ट्रैक्टर की काफी तेज रफ्तार थी।