फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फौजी के घर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

फौजी के घर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फौजी के घर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने फौजी के घर हुई चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की सुबह क्षेत्र के ही रेहरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी के सामान व नकदी भी बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों संदिग्धों ने फौजी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। सभी रेहरा गांव के ही निवासी हैं।
विज्ञापन


एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी फौजी राजकुमार यादव के घर छह सितंबर को ताला तोड़कर चोरी हुई थी। मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। सूचना मिली कि तीन संदिग्ध रेहरा गांव के विद्यालय के पास मौजूद हैं। वहां टीम पहुंची तो तीनों भागने लगे। वहीं, पकड़े गए तीनों की पहचान संतोष, रामनिवास, लवकुश निवासी रेहरा थाना सदर के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी का एक जोड़ी पायल, चार बिछिया, एक 12 बोल्ट की बैट्री व इन्वर्टर, एक अदद आधार कार्ड व 4500 रुपये भी बरामद हुआ। तीनों को जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई राजेंद्र यादव, एसआई भानु प्रताप सिंह, राकेश यादव, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed