फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली

Mon, 05 Feb 2018 09:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बुजुर्ग को  मारी गोली
जख्मी जयप्रकाश को अस्पताल लाया गया। - फोटो : Amar Ujala
गोला के चिलवा पुल के पास विमटी धौरहरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। कमर के ऊपर दाहिने तरफ गोली लगते ही बुजुर्ग जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ देखकर बदमाश फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति हत्या के मामले में सजा काट चुका है।
विज्ञापन


गोला के विमटी गांव निवासी जयप्रकाश यादव (60) रविवार दोपहर तीन बजे साइकिल से बेटी के घर ककरही जा रहे थे। चिलवा पुल के करीब पुराने ईंट-भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने जयप्रकाश को रास्ते में रोक लिया और गोली मार दी। लहूलुहान होकर जयप्रकाश साइकिल लेकर जमीन पर गिर गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, प्रभारी एसओ अनिल उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घायल से बातचीत की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि घायल जयप्रकाश हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता थे। कुछ वर्ष पहले जेल से सजा काटकर वापस आए थे। इसके बाद बेटे के साथ वह गुजरात में रहने लगे। कुछ दिन पहले अमावस्या स्नान के लिए घर आए। तब से गांव में ही रह रहे थे। सोमवार को साइकिल लेकर जयप्रकाश अपनी बेटी के घर ककरही जाने लगे। इसी बीच उन्हें रास्ते में गोली मार दी गई। रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। प्रभारी एसओ गोला ने कहा कि मामले की जांच जारी है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed