फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थप्पड़ मारकर लूट लिया छात्र की साइकिल

थप्पड़ मारकर लूट ली 9वीं के छात्र की साइकिल

Mon, 20 Nov 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
थप्पड़ मारकर लूट लिया छात्र की साइकिल
cycle
पिपराइच के अतरवलिया नहर के पास पिकअप सवार पांच मनबढ़ों ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे नौवीं के छात्र को थप्पड़ मारकर साइकिल और बैग लूट लिया। सभी आरोपी अपना चेहरा रुमाल से बांधे हुए थे। पीड़ित छात्र ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पिपराइच के अमवा गांव निवासी विजय गुप्ता (15) पुत्र सिकंदर भटहट के पटेल इंटर कॉलेज में 9वीं का छात्र है। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वह ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रहा था। अतरवलिया गांव के सामने नहर वाली पिच रोड पर पिकअप सवार पांच मनबढ़ों ने विजय को रास्ते में रोक लिया। मुंह बांधे आरोपी छात्र से साइकिल मांगने लगे। संदेह होने पर छात्र ने शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच एक आरोपी ने छात्र को थप्पड़ मार दिया और उसकी साइकिल छीनकर गाड़ी पर लादकर भाग निकले।
विज्ञापन


छात्र के अनुसार में बैग में डेढ़ सौ रुपये था। घर आकर किशोर ने जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची यूपी-100 ने छानबीन की। उधर, एसओ पिपराइच ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि इलाके के सिपाहियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed