फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ठेकेदार से रंगदारी मांगने में पांच गिरफ्तार

ठेकेदार से रंगदारी मांगने में पांच गिरफ्तार

Mon, 10 Dec 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 10 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार से रंगदारी मांगने में पांच गिरफ्तार
गोरखपुर। गोला के साईजोत तिराहे के पास से मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाश को गिरफ्तार कर उनके पास से नाइन एमएम पिस्टल और दो कारें बरामद किया। वहीं तीसरी कार में सवार छह बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने बालूघाट के एक ठेकेदार से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के पास रंगदारी के लिए फोन आने के बाद से ही पुलिस टीम छानबीन कर रही थी। सर्विलांस सेल की मदद से रविवार को तीन लक्जरी वाहनों में बदमाशों के आने की सूचना स्वॉट टीम को मिली।
विज्ञापन


स्वॉट टीम गोला पुलिस से संपर्क कर मौके पर पहुंच गई। साईजोत तिराहे के पास बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दो वाहनों में सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उरूवा बाजार थाना क्षेत्र के अड़वा निवासी धनेश यादव, कैंट के नहर रोड निवासी मनीष कन्नौजिया, झंगहा के पकड़ीपार निवासी अभय यादव, दाउदपुर निवासी विवेक तिवारी उर्फ सोनू तिवारी, गगहा के घिसड़ी निवासी लोरिक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदमाश हुए फरार

आजमगढ़ के महराजगंज निवासी रामजीत यादव, गोला के बारानगर निवासी जय प्रकाश यादव, उरूवा के मठभताड़ी निवासी दुर्गेश यादव, गोला के नरायनपुर निवासी इंद्रेश तिवारी उर्फ मोनू, खोराबार के पथरा निवासी अजीत यादव, गोला निवासी राजू यादव के रूप में हुई।

बजरंगी गैंग का सदस्य है धनेश

धनेश मुन्ना बजरंगी गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। कुछ दिन पहले एसटीएफ ने धनेश को पकड़ा था, लेकिन फिर जमानत पर बाहर आने के बाद वह रंगदारी मांगने लगा।

छात्रसंघ चौराहे पर चलाई थी गोली

बदमाश मनीष कन्नौजिया व विवेक तिवारी अपराधी रामजीत यादव के साथ मिलकर 2012 में छात्रसंघ चौराहे पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के भी आरोपी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed