{"_id":"5b1442a34f1c1bb0318b4fac","slug":"51528054435-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद मे दो जगहों पर मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद मे दो जगहों पर मारपीट, फायरिंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा/सरहरी। दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को जमीन विवाद में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। चौरीचौरा के अवधपुर में जंगल मठिया निवासी राधेश्याम पांडेय और बलराम पांडेय विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के संजय सिंह और शेषनाथ साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने विरोध किया।
आरोप है कि संजय और उनके साथी रिवाल्वर से फायरिंग कर फरार हो गए। राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर गुलरिहा क्षेत्र के सियारामपुर गांव के अहिरौली टोले में जमीन बंटवारे के विवाद में पट्टीदार कनिक लाल और रमाशंकर के बीच लाठियां चलीं। दोनों पक्षों से शेरू, कनिक लाल, राजेश, किरण, प्रभात, महिमा, रमाशंकर, रामदास और प्रदुमभन घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।