फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी की

युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी की

Mon, 28 May 2018 01:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 28 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी की
क्राइम - फोटो : demo
पीपीगंज/जंगल कौड़िया (गोरखपुर) शराब पीने से रोकने पर घर वालों से विवाद के बाद दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। पीपीगंज इलाके में युवक ने घर में फंदे से लटकर जान दे दी। वहीं जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के पास रहने वाला युवक पेड़ के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पीपीगंज इलाके के अकटहवा ग्रामसभा के टोला भवनपुरवा निवासी रामानंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शनिवार की रात आठ बजे के करीब वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी बात पर उसका परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। घरवाले पास में ही आयोजित यज्ञ में शामिल होने गए थे। रामानंद भी गया था, लेकिन रात करीब ग्यारह बजे वह घर जाने की बात कर लौट आया। देर रात दो बजे परिजन जब वापस घर आए तो देखा कि कमरे के कुंडी से उसका शव लटक रहा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के पास रहने वाले ठगई (40) ने रेलवे क्रासिंग के पास एक पेड़ के सहारे फंदा लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। ठगई का रविवार को शराब पीने से रोकने पर घरवालों से विवाद हो गया था। नाराज होकर उसने रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक शीशम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed