{"_id":"5a6745364f1c1b6c268b6063","slug":"51516717366-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकेट को गंदा बताकर बैग ले उड़े उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैकेट को गंदा बताकर बैग ले उड़े उचक्के
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
ठगी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थानाक्षेत्र के बक्शीपुर में जैकेट पर गंदगी लगने का झांसा देकर दो उचक्के रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में दस हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरगदवां के ओम शांति नगर कॉलोनी निवासी तिलक प्रसाद महिला अस्पताल से रिटायर्ड हैं। मंगलवार को बैग में दस हजार रुपये व कागजात लेकर वह एलआईसी की किश्त जमा करने जा रहे थे। बक्शीपुर में जुबिली टॉकीज के पास पीछे से आए दो युवकों ने कहा कि उनकी जैकेट के पीछे गंदगी लगी है।
उन्होंने एक रिक्शा चालक से पूछा तो उसने भी यही बात बोली। वह टॉकीज के पास ही एक चबूतरे पर बैग रखकर जैकेट उतारने लगे। तभी दोनों युवक उनका बैग लेकर फरार हो गए। जैकेट पर उचक्कों ने बिस्कुट का लेप लगा दिया था। बाद में सूचना पर बक्शीपुर चौकी इंचार्ज पहुंचे और पीड़ित से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।