{"_id":"59c537bc4f1c1b23688b5eca","slug":"51506097084-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में युवती को बंद कर तीन लाख ले भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम में युवती को बंद कर तीन लाख ले भागे बदमाश
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर के जंगल सालिकराम इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में दिनदहाड़े युवती को बाथरूम में बंद करके बदमाश तीस हजार नकदी समेत तीन लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर आई युवती ने शोर मचाया तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के समय युवती अकेली थी।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कुशीनगर, खड्डा निवासी वीरेंद्र यादव, इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में किराए की मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वह कप्तानगंज के पकड़ी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार की सुबह वीरेंद्र दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर कुशीनगर पढ़ाने चले गए। घर पर पत्नी अंजू यादव और ममेरी बहन ज्योति यादव मौजूद थी। 11 बजे अंजू यादव फातिमा अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने चली गईं। दोपहर में ज्योति बाथरूम में बच्चों का कपड़ा साफ कर रही थीं। अचानक दो बदमाश मकान में दाखिल हुए और बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद बदमाश आलमारी में रखे तीस हजार रुपये नकद और जेवरात उठा ले गए। किसी तरह ज्योति ने बाथरूम की कुंडी तोड़ी और बाहर आकर शोर मचाया।