{"_id":"5954000b4f1c1bb70b8b45d6","slug":"51498677259-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हर्ष फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में हर्ष फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज।
विशुनपुरा गांव में द्वार पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है।
बेलघाट थाना क्षेत्र के बघाड़े गांव निवासी जगदीश की बारात विशुनपुरा में बसंत के घर आई थी। बारात में सभी नाच-झूम रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली वहां लड़की पक्ष के बृजलाल (60), सुमित राय (13) पुत्र सुनील राय और बेलघाट के ढोईपार निवासी अजय यादव (21) पुत्र रुद्र कुमार यादव को लगी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को पास के अस्पताल ले गई, जहां बृजलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित और अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुमित को कनपटी और अजय यादव को बाएं हाथ में गोली लगी है। सुमित की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।