मां की पिटाई पर आहत बेटे ने मामा की हत्या कर दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाला कार्तिक किसी बात से नाराज होकर पत्नी की पिटाई कर रहा था। उस समय उसके घर उसकी बहन भी आई हुई थी। भाई-भाभी के बीच हो रही मारपीट देख बहन बीच-बचाव करने पहुंच गई, लेकिन झगड़ा सुलझने के बजाय और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत कार्तिक ने बहन की भी पिटाई कर दी। उसके सिर में चोट आ गई।
मां के पिटाई की खबर पाते ही बेटा शम्मार सेन मौके पर पहुंच गया। जैसे ही उसे पता चला कि मां की मामा ने पिटाई की है, उसने आपा खो दिया और मामा की जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसने ईंट से मामा के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में कार्तिक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।