फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टीपी नगर और फलमंडी चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

टीपी नगर और फलमंडी चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
टीपी नगर और फलमंडी चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

विज्ञापन
गोरखपुर।
वसूली की शिकायत पर फलमंडी और टीपीनगर के चौकी प्रभारी समेत 16 पुलिसवालों को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। दोनों चौकियों पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
राजघाट थाने की टीपीनगर और खोराबार थाने की फलमंडी चौकी हाईवे पर स्थित है। दोनों ही चौकी पर तैनात पुलिस वालों की लगातार वसूली की शिकायत आ रही थी। यही वजह है कि इन चौकियों पर तैनाती भी पुलिस महकमे में आसान नहीं हैं। पदभार संभालने के बाद ही एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बाइक से गश्त कर वसूली पकड़ी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शनिवार की रात एसएसपी ने सब पर कार्रवाई की गाज गिरा दी। इसमें टीपीनगर चौकी प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय, हेड कांस्टेबल श्याम नंदन सिंह, कांस्टेबल चंद्रकांत, हबीब अहमद, असीम खान, अंजनी कुमार और सतीश ओझा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं फलमंडी के व्यापारियों की शिकायत और जांच में दोषी पाए जाने पर फलमंडी चौकी प्रभारी अजीत सिंह, कांस्टेबल रमेश राय, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, अफसर खान, मनीष कुमार, बजरंगी यादव, अरुण शुक्ल और जीतेंद्र कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

........
अज्ञात पुलिस वालों पर दर्ज है केस
दो महीने पहले ही एसपी ट्रैफिक ने वसूली की जांच की थी। इस दौरान ही कर्नाटक से आए ट्रक वाले को नो एंट्री में एंट्री देने के लिए वसूली की गई थी। इस मामले में ही ट्रक चालक की तहरीर पर एसपी ट्रैफिक ने अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया था। इसकी विवेचना भी अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed