{"_id":"5952b8b44f1c1bcb058b47b9","slug":"41498593460-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक को छोड़ा, आरोपी की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक को छोड़ा, आरोपी की तलाश
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहजनवां।
गीडा सेक्टर-13 में प्लास्टिक फैक्ट्री के नाम पर चल रहे अवैध शराब बेचे जाने के मामले में पुलिस ने तबीयत बिगड़ने के बाद मकान मालिक को छोड़ दिया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मकान मालिक से पूछताछ के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था। निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ा गया है।
सहजनवां के पिपरा निवासी अजय कुमार दुबे की सेक्टर-13 में महाबीर प्लास्टिक उद्योग के नाम से फैक्ट्री है। करीब दो साल पहले फैक्ट्री बंद हो गई तो अजय ने बेलीपार के मेहरौली के अनिल कुमार सिंह को फैक्ट्री खोलने के लिए किराए पर दे दिया। पुलिस को मुखबिर से फैक्ट्री में प्रतिबंधित शराब बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार की सुबह 11 बजे एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ कैंपियरगंज तारकेश्वर मिश्रा, एसओ सहजनवां अरुण शुक्ला ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो बड़े पैमाने पर हरियाणा की शराब बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।