{"_id":"5b9973a0867a557eae2de335","slug":"31536783264-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अंग्रेजी शराब की खेप को सहजनवां पुलिस ने बुधवार दोपहर जैतपुर तिराहे के पास से बरामद किया। तस्करी कर शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की कीमत लगभग 10.80 लाख रुपये आंकी है।
बुधवार शाम को पर्दाफाश करते हुए सीओ कैंपियरगंज बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बुधवार दोपहर ट्रक पर तस्करी की शराब आने की सूचना मुखबिर से मिली। सहजनवां पुलिस जैतपुर चौराहे पर खड़ी थी। उसी दौरान आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। उसमें छिपा कर रखी 140 पेटी (6360 शीशियां) अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी पहचान राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाने के इंद्रासर निवासी संदीप और दीपक के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे संजीत कुमार के कहने पर हरियाणा से बलिया के रास्ते शराब बिहार ले जा रहे थे। इस काम के लिए उन्हें एक चक्कर में पंद्रह हजार रुपये मिलते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सहजनवां सत्यप्रकाश सिंह, दरोगा विशाल कु मार शुक्ल, पवन कुमार प्रधान, अजय श्रीवास्तव, सिपाही राजेंद्र, पवनेश और बंका शामिल रहे।