{"_id":"5acfbe074f1c1bd83d8b4d40","slug":"21523564039-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिपाही के घर को दिनदहाड़े चोरों ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के घर को दिनदहाड़े चोरों ने खंगाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार। पत्नी का इलाज कराने पीजीआई गए सिपाही के घर से दिनदहाडे़ चोरों ने हजारों रुपये के जेवर उड़ा दिए। वारदात के समय सिपाही के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर बाद बेटी लौटी तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने छानबीन की।
मूल रूप से कुशीनगर के पकड़ी मदरहा गांव निवासी हरेंद्र सिंह पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वह सिद्धार्थनगर जिले में तैनात हैं। पिपराइच के हैदरगंज मायापुरम कालोनी में मकान बनवाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार की रात हरेंद्र पत्नी का इलाज कराने पीजीआई चले गए। घर पर केवल उनके दो बच्चे थे। गुरुवार की सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर बाद बेटी स्कूल से घर आई तो चोरी की जानकारी हुई। सिपाही की बेटी के अनुसार मंगलसूत्र, हार, तीन अंगुठी, एक चेन व दो पाजेब चोरी हुई है।