फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में जबरन घुसने की कोशिश, हिरासत में

घर में जबरन घुसने की कोशिश, हिरासत में

Sat, 17 Mar 2018 07:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Mar 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
घर में जबरन घुसने की कोशिश, हिरासत में
हिरासत।
गगहा इलाके में रहने वाली एक महिला के घर में जबरन घुसने की कोशिश करने के आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिछले कई दिनों से वह महिला को परेशान कर रहा था। शुक्रवार की रात घर में दाखिल होने की कोशिश करने लगा तो महिला ने पुलिस बुलाई। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसका पति मुंबई में मजदूरी करता है। वह गांव में माता-पिता के साथ ही रहती है। गांव का युवक काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। लोकलज्जा के चलते वह इसकी शिकायत नहीं कर रही थी। परेशान होकर उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच आरोपी युवक शुक्रवार की रात ग्यारह बजे घर की खिड़की के रास्ते उसे फिर बुलाने लगा। महिला ने वहां से हटने के लिए कहा तो वह एक हजार रुपये देने की बात करने लगा।
विज्ञापन


नाराज महिला ने घर के अंदर से ही पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। रात में पुलिस के घर पर आने से घरवाले जग गए तो मामले की जानकारी आसपास के लोगों को भी हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed